सेहत को फायदा पहुंचाना है तो रोजाना नहाते वक्त इन गलतियों पर जरूर ध्यान दें

सेहत को फायदा पहुंचाना है तो रोजाना नहाते वक्त इन गलतियों पर जरूर ध्यान दें

सेहतराग टीम

आज के समय में फिट रहने के लिए लोग तरह-तरह का उपाय करते हैं। उन्हीं उपायों में रोजाना नहाना भी आता है। रोजाना स्नान करने से शरीर में फुर्ती आती है। इसके अलावा शरीर स्वस्थ और मन मस्त रहता है। रोजाना स्नान करने से कई तरहों की बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है। हालांकि स्नान करते समय कई लोग कुछ गलतियां भी कर देते हैं, जिस वजह से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे जो नहाते समय नहीं करनी चाहिए। इन गलतियों की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें- चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाने मे आज भी खास माने जाते हैं ये घरेलू उपाय

अधिक गर्म पानी से स्नान न करें

सर्दियों के दिनों में गर्म पानी से स्नान किया जाता है, परंतु अधिक गर्म पानी से स्नान करने से आपको नुकसान भी हो सकता है। जरूरत से ज्यादा गर्म पानी से स्नान करने से आपको स्किन इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।

तौलिए को समय- समय पर धोते रहें

नहाने वाले तौलिए को समय- समय पर धोते रहना चाहिए। तौलिए को रोजाना धूप में सुखाएं और सप्ताह में कम से एक बार जरूर धोएं। गीले तौलिए का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

लूफा की सफाई करते रहें

बॅाडी स्क्रबिंग के लिए लूफा का इस्तेमाल सबसे अच्छा होता है। सप्ताह में एक बार अपना लूफा जरूर साफ करें। आपको हर तीन हफ्ते में अपना लूफा बदल लेना चाहिए।

इन स्थानों पर साबुन का इस्तेमाल कम करें

शरीर के कुछ हिस्सों में साबुन का इस्तेमाल बहुत कम करना चाहिए। कांख, कमर, तलवे और चेहरे पर कम से कम साबुन लगाएं। प्राइवेट पार्ट्स पर भी साबुन लगाने से बचें।

बालों में रोजाना शैंपू न करें

बालों में रोजाना शैंपू करने से आपके बालों को नुकसान हो सकता है। बालों को जल्दी- जल्दी न धोएं। जल्दी- जल्दी बाल धोने से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।

गलत साबुन का इस्तेमाल करना

नहाने का साबुन ऐसा होना चाहिए जो हल्का हो और जिसमें तेल और क्लींजर के गुण मौजूद हों। गलत साबुन का इस्तेमाल करने से आपको स्किन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

नहाने के तुरंत बाद लगाएं मॅाइस्चराइजर

स्किन को मॅाइस्चराइज रखने के लिए नहाने के तुरंत बाद मॅाइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। नहाने के कुछ देर बाद मॅाइस्चराइजर का इस्तेमाल करने से कोई फायदा नहीं होता है।

नहाने के दौरान घावों को न ढंकें

अगर आपके शरीर में छोटे- मोटे कट लग गए हैं तो इन्हें नहाते समय ढंकने से बचें। मामूली घावों को नहाते समय खुला छोड़ें। नहाने के बाद घाव को सुखाकर नई पट्टी लगा लें।

बाथरूम फैन को बंद न रखें

नहाने के दौरान या नहाने के बाद बाथरूम फैन को कुछ देर के लिए चला लें। ऐसा करने से बाथरूम की नमी कम हो जाएगी। अगर आप बाथरूम फैन को बंद रखेंगे तो धीरे- धीरे बाथरूम की दिवारों को नुकसान पहुंचने लगेगा।

इसे भी पढ़ें-

रोजाना खाना खाने के बाद मसालों से बनी ये चाय पीने से कम होगा वजन

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।